ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर डायल-112 का सिपाही निलंबित:हरदोई में लापरवाही पर SP ने सिपाही को किया सस्पेंड, जांच शुरू

Nov 22, 2026 - 22:19
0
ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर डायल-112 का सिपाही निलंबित:हरदोई में लापरवाही पर SP ने सिपाही को किया सस्पेंड, जांच शुरू
हरदोई में डायल-112 में तैनात एक सिपाही को ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहने और सरकारी काम में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। SP अशोक कुमार मीणा ने रविवार को यह कार्रवाई की। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने रविवार रात 9:32 बजे इसकी जानकारी दी। ड्यूटी से बार-बार गैरहाजिर रहने की शिकायत जानकारी के अनुसार, डायल-112 हरदोई में तैनात आरक्षी नागरिक पुलिस अभिलाष दहिया के कामकाज को लेकर शिकायतें मिली थीं। समीक्षा में भी गंभीर खामियां सामने आई थीं। आरोप है कि सिपाही सरकारी काम में रुचि नहीं ले रहा था और बार-बार ड्यूटी से गैरहाजिर रहता था। आपातकालीन सेवा में इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। इसके बाद SP अशोक कुमार मीणा ने अभिलाष दहिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई निलंबन के साथ ही मामले की निष्पक्ष और विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि लापरवाही से जुड़े सभी पहलुओं की जांच हो सके। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति उदासीनता न बरतें। चेतावनी दी गई है कि भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User