पूर्व उपाध्यक्ष की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए

Nov 22, 2026 - 22:35
0
पूर्व उपाध्यक्ष की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए
लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू की 35वीं पुण्यतिथि पर रविवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित छात्रसंघ भवन में श्रद्धांजलि सभा हुई। यहां पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों, छात्र नेताओं, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और छात्रावास के अंत:वासियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने ज्ञानू के छात्रहितों के लिए किए गए संघर्ष और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ज्ञानू का जीवन छात्र अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित था। वे 1980 के दशक के अंत में लखनऊ विश्वविद्यालय के हबीबुल्लाह छात्रावास में रहते थे। वर्ष 1990 में छात्रसंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। छात्रहितों के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। राजनीति से जुड़े संस्मरण साझा किए शिया डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष चचा अमीर हैदर ने छात्र राजनीति से जुड़े संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों के लिए संघर्ष करने की इच्छा आज भी उनके भीतर है। छात्र जीवन में जिस तरह अधिकारों के लिए आवाज उठाते थे, आज भी उसी भावना से काम करना चाहते हैं। पूर्व छात्र नेताओं ने साझा किए विचार कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रमोद तिवारी, बजरंगी सिंह बज्जू, कमलेश प्रताप सिंह चौहान, प्रदीप सिंह बब्बू, अमरपाल सिंह, अवधेश यादव, संजय शुक्ला, रोहित आनंद, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला और उदय प्रताप सिंह ने भी विचार रखे। 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम का आयोजन पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अनिल सिंह बीरू ने किया। संचालन वरिष्ठ छात्रनेता अंशू अवस्थी ने किया। इस दौरान लूटा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला, प्रो. वाईपी सिंह, प्रो. अविनाश कुमार सिंह, राजेंद्र विक्रम सिंह, उपेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, अनीता अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में पूर्व छात्र और वर्तमान विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में छात्रसंघ समन्वयक प्रो. महेंद्र अग्निहोत्री ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम के बाद पूर्व छात्रनेता एवं बाराबंकी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव के पिता और हबीबुल्लाह छात्रावास के अंत:वासी राजेश प्रताप सिंह के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User