एक शादी से पहले गायब, दूसरी एफडी ले गई:अलीगढ़ में दो युवतियों के घर से गायब होने पर हड़कंप, एक की दिसंबर में शादी
शहर में दो युवतियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। एक युवती शादी से ठीक पहले घर से गायब हो गई, जबकि दूसरी के लापता होने के बाद घर से 45 लाख रुपए की एफडी की पासबुक, सोने के जेवर और नकदी भी नहीं मिली। दोनों मामलों में परिजनों ने युवकों पर बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। क्वार्सी और सिविल लाइंस थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 2 दिसंबर को होनी थी शादी, 14 नवंबर की रात से लापता सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भमोला माफी निवासी परिवार की करीब 27 वर्षीय बेटी 14 नवंबर की रात एक से दो बजे के बीच घर से लापता हो गई। परिवार के मुताबिक, उसकी शादी 2 दिसंबर को तय थी। आरोप है कि घर के सामने रहने वाला रोहित पुत्र रंजीत सिंह उसे बहलाकर ले गया। युवती के साथ सोने की एक अंगूठी, चांदी की पायल और 20 से 25 हजार रुपए नकद भी गायब हैं। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 15 नवंबर को बीएनएस की धारा 87 में मुकदमा दर्ज किया है। 23 साल की युवती गायब, घर से 45 लाख की FD पासबुक भी नहीं मिली क्वार्सी थाना क्षेत्र के गोविंद नगर, एटा चुंगी निवासी करीब 23 वर्षीय युवती 13 नवंबर की सुबह घर से गायब मिली। परिजनों ने तलाश की तो पिता की 45 लाख रुपए की एफडी की पासबुक, दो अंगूठियां, सोने की चेन और 30 हजार रुपए नकद भी घर से गायब मिले। परिवार ने रावण टीला निवासी हर्ष पाठक पर युवती को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। घर में रखा मोबाइल फोन भी नहीं मिला। परिजनों ने कोचिंग छुड़वाई थी, युवक से बातचीत की जानकारी थी परिवार के मुताबिक, युवती हर्ष पाठक से बातचीत करती थी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी कोचिंग छुड़वा दी थी और उसे समझाया भी था। युवती ने परिवार की मर्जी के बिना शादी नहीं करने की बात कही थी। इसके बावजूद उसके अचानक लापता होने पर परिजनों ने युवक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक अरुण कुमार को सौंपी है। दोनों मामलों में पुलिस युवतियों की तलाश कर रही है और परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)