सुल्तानपुर में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मौत:भाई की बरीक्षा में शामिल होने गांव आया था; दोस्त गंभीर घायल

Nov 16, 2026 - 21:32
0
सुल्तानपुर में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मौत:भाई की बरीक्षा में शामिल होने गांव आया था; दोस्त गंभीर घायल
सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 6:30 बजे चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। हमले में उसके दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पतजू पहाड़पुर गांव के पास खेत देखने और शौच के लिए गए थे। इसी दौरान सैदपुर पुल के पास सैधैली गांव के नजदीक पहले से मौजूद युवकों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना जिला मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूर अखंडनगर थाना क्षेत्र में हुई। घेरकर पहले बोतल, फिर चाकू से किया हमला घायल अनिल के मुताबिक, घटनास्थल पर पहले से कुछ युवक मौजूद थे। उनमें से एक ने अपना नाम शिवम चौहान बताया और कहा कि वह अवनीश से मिलने आया है। शिवम जगदीशपुर का रहने वाला है। जब दिलीप और अनिल वहां से जाने लगे, तो युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने शराब की बोतल फोड़कर हमला किया। दोनों ने बोतल के वार से खुद को बचा लिया, लेकिन इसके बाद हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के दौरान दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागे। चाकू लगने से दिलीप मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। वहीं, अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया घायल घायल अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अखंडनगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिलीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई की बरीक्षा में शामिल होने आया था गांव दिलीप जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी नरेंद्र बहादुर चौहान के बेटे थे। वह पुणे में टाइल्स लगाने का काम करते थे। छोटे भाई विशाल (27) की 14 नवंबर को बरीक्षा का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए वह 13 नवंबर को ही पुणे से गांव आए थे। साल 2023 में दिलीप की शादी हुई थी। परिवार में पत्नी अनीता, ढाई साल की बेटी रितिका और दो छोटे भाई विशाल व विकास हैं। भाई के विवाह की तैयारियों के बीच हुई इस वारदात से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम पसरा है। पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप, 6 नामजद मृतक के पिता नरेंद्र बहादुर चौहान ने अखंडनगर थाने में लिखित तहरीर देकर पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिवम चौहान, शिब्बू, आरिफ, शुभम और अवनीश समेत छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस घायल के बयान और पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User