एक सप्ताह में पूरे कराएं अधूरे आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण:डीएम चित्रकूट बोले- काम में देरी करने वाले ठेकेदार ब्लैकलिस्ट होंगे
चित्रकूट जिले में अधूरे आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण एक सप्ताह में पूरा कराने के निर्देश डीएम पुलकित गर्ग ने दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। जिला कलेक्ट्रेट में शाम 3 बजे आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। 101 में से 76 केंद्र बनकर तैयार बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 101 आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें 76 केंद्र पूरे हो चुके हैं, जबकि 25 का निर्माण अधूरा है। ग्राम पंचायत स्तर के 26 केंद्रों में 15 पूरे और 11 अधूरे हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) के 65 केंद्रों में 53 पूरे और 12 निर्माणाधीन हैं। वहीं, सीएंडडीएस के 10 केंद्रों में 8 पूरे और 2 अधूरे हैं। डीएम ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बीडीओ मऊ और रामनगर को ग्राम पंचायत स्तर पर अधूरे निर्माण जल्द पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी। 372 केंद्रों में मरम्मत और रंगाई-पुताई के निर्देश डीएम ने जिला विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी को ग्राम पंचायत सचिवों और बीडीओ के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा करने को कहा। जिले के 372 आंगनवाड़ी केंद्रों में मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम अगली बैठक तक पूरा कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी और सभी बीडीओ को दिए। सरकारी भवनों में चलेंगे परियोजना कार्यालय डीएम ने अगले महीने से नवनिर्मित परियोजना कार्यालयों को सरकारी भवनों में संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा- सभी आंगनवाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर खुलें। बच्चों का नामांकन और उपस्थिति बढ़ाई जाए। लापरवाही मिलने पर सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक बैठक में प्रदेश में पहले स्थान पर चित्रकूट बैठक में बताया गया कि अभिभावक बैठकों के आयोजन में चित्रकूट प्रदेश में पहले और कुपोषण प्रबंधन में सातवें स्थान पर है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय बनाकर इन नतीजों में सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डीडीओ महिमा विद्यार्थी, डीपीओ अरुण कुमार पांडेय, बीएसए, सभी बीडीओ, सीडीपीओ और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)