राहुल गांधी की संपत्ति की जांच कराने का आदेश रद्द:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI-ED को आदेश दिया था, कोर्ट बोला- राहुल को सुनने के बाद फैसला करें

Nov 25, 2026 - 14:23
0
राहुल गांधी की संपत्ति की जांच कराने का आदेश रद्द:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI-ED को आदेश दिया था, कोर्ट बोला- राहुल को सुनने के बाद फैसला करें
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राहुल गांधी की जांच का आदेश रद्द कर दिया। यह आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI और ED को दिया था। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने मामला फिर हाईकोर्ट भेज दिया। हाईकोर्ट अब राहुल गांधी को पक्ष बनाएगा और उनका पक्ष सुनने के बाद नया आदेश देगा। मई में हाईकोर्ट ने BJP कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की शिकायत पर CBI और ED को आरोपों की जांच के निर्देश दिए थे। शिशिर ने राहुल गांधी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ जांच की मांग की थी। राहुल गांधी ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि याचिकाकर्ता का इस मामले में कोई अधिकार नहीं है और उसने अपनी पहचान या योग्यता भी नहीं बताई है। यह खबर हम अपडेट कर रहे हैं…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User