फर्रुखाबाद में पंकज सिंह बोले- PDA पर सपा खुद कंफ्यूज:चारों विधानसभा क्षेत्रों में की बैठक, विधायकों के कामकाज का लिया फीडबैक

Nov 25, 2026 - 16:49
0
फर्रुखाबाद में पंकज सिंह बोले- PDA पर सपा खुद कंफ्यूज:चारों विधानसभा क्षेत्रों में की बैठक, विधायकों के कामकाज का लिया फीडबैक
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। उन्होंने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इनमें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई और विधायकों के कामकाज को लेकर भी जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा खुद ही PDA की परिभाषा को लेकर कंफ्यूज है। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से पंकज सिंह का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। फिर सदर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में शामिल होने से पहले पदाधिकारियों की सूची देखकर कार्यकर्ताओं को सभागार में प्रवेश दिया गया, ताकि दूसरे विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी बैठक में शामिल न हो सकें। यहां बैठक के बाद वे कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में पदाधिकारियों के साथ बैठक करने जाएंगे। कमालगंज में भी ली पदाधिकारियों की राय फर्रुखाबाद शहर पहुंचने से पहले पंकज सिंह ने भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के कमालगंज में पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। यहां 2027 के चुनाव को लेकर उनकी राय पूछी गई। कुछ पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है, जबकि कुछ ने बदलाव की बात कही। पंकज सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA की परिभाषा को लेकर खुद ही कंफ्यूज है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User