गाजीपुर में कटरा गैंग के 5 आरोपियों की जमानत खारिज:होटल में तोड़फोड़ और फायरिंग का आरोप, अदालत ने राहत देने से किया इनकार
गाजीपुर में होटल में तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले में बुधवार को अदालत ने कटरा गैंग के पांच आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत ने पांचों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। होटल का गेट तोड़कर घुसे थे आरोपी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष और होटल मालिक आलोक राय की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, 14 दिसंबर 2023 की रात आरोपियों ने शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल का मुख्य गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तोड़फोड़ की। इस दौरान फायरिंग करने का भी आरोप है। पांच आरोपियों ने मांगी थी जमानत आरोपी शिवम दुबे, सत्यप्रकाश, अरविंद, सुमित और रहमान की ओर से अदालत में जमानत की अर्जी दी गई थी। बुधवार को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत में इस पर सुनवाई हुई। अदालत ने पांचों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। विनीत राय हत्याकांड से भी जुड़ा मामला अधिवक्ता अखिलेश सिंह के मुताबिक, इस मामले का संबंध विनीत राय हत्याकांड से भी है। उन्होंने इस पहलू और मामले की गंभीरता के आधार पर जमानत का विरोध किया। सुनवाई के बाद अदालत ने पांचों आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)