25 नवंबर का राशिफल:कुंभ वालों को प्रमोशन का मौका और मिथुन वालों को अचानक नया ऑर्डर मिल सकता है
बुधवार, 25 नवंबर को नौकरी और रोजगार के लिहाज से चार राशियों के लिए खास दिन है। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का मौका मिलेगा। तुला राशि में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों को नए अधिकार मिलेंगे। धनु राशि के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बन रहे हैं, वहीं मीन राशि के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कारोबार के मामले में मिथुन राशि वालों को अचानक नया ऑर्डर या अनुबंध मिलने से अतिरिक्त कमाई होगी। वृष राशि वालों के लिए बिजनेस बढ़ाने का अच्छा समय है, जबकि मेष राशि वालों को अभी कारोबार में ज्यादा पैसा लगाने से बचना होगा। शादी का इंतजार कर रहे कन्या राशि के लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। मेष राशि वालों के प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिलेगी और तुला राशि वालों की शादी की बात आगे बढ़ सकती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- आज अपने किसी खास हुनर को और बेहतर बनाने में समय बीतेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से फोन या इंटरनेट के जरिए बातचीत करने से सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों के अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं।
नेगेटिव- गुस्से और आवेश में आकर कोई बना हुआ काम भी बिगाड़ सकते हैं। पैसा खर्च करने के बावजूद मन को सुकून नहीं मिलेगा। आर्थिक परेशानियों और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। करियर- बिजनेस की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखनी होगी। कर्मचारियों के बीच आपसी मनमुटाव हो सकता है। पार्टनरशिप बिजनेस में कामकाज और लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें, ताकि गलतफहमियां न हों। कारोबार में ज्यादा पैसा लगाने के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिलने से राहत महसूस होगी।
हेल्थ- ज्यादा तनाव और नकारात्मक विचारों का बुरा असर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1 वृष - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत नई उम्मीदों के साथ होगी। आपका मान-सम्मान और प्रभाव बना रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद करने और उसकी समस्याएं सुलझाने में काफी समय बीतेगा। इससे आपको खुशी और संतुष्टि भी मिलेगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। ऐसी स्थिति में निराश होने के बजाय समझदारी से परिस्थितियों का सामना करना होगा। परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताने और उनकी सलाह लेने से मनोबल बढ़ेगा। करियर- बिजनेस बढ़ाने के लिए पहले से बनाई गई योजनाओं को लागू करने का अच्छा समय है। कारोबार के रुके हुए कामों में भी तेजी आएगी। हालांकि शेयर बाजार और तेजी-मंदी से जुड़े कामों में पैसा लगाने से बचें। नौकरीपेशा लोग बॉस या उच्च अधिकारियों के साथ किसी विवाद में न उलझें।
लव- जीवनसाथी या परिवार के लोगों की सलाह से आपका मनोबल बढ़ेगा। आपसी रिश्ते भी बेहतर होंगे।
हेल्थ- ज्यादा थकान के कारण सिरदर्द और कमजोरी महसूस होगी। शरीर को आराम की जरूरत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4 मिथुन - पॉजिटिव- अपनी पसंद और रुचि के कामों के लिए समय निकालने से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आमदनी के साधन अच्छे बने रहेंगे, इसलिए आर्थिक परेशानी नहीं होगी। संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार मिलेगा।
नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जोखिम वाले कामों से दूरी बनाए रखें। लापरवाही के कारण किसी नियम का उल्लंघन करने पर कानूनी परेशानी में फंस सकते हैं। अपनी दिनचर्या और कामकाज को व्यवस्थित रखना जरूरी होगा। करियर- बिजनेस में अचानक नया ऑर्डर या अनुबंध मिलने से अतिरिक्त आमदनी होगी। रोजमर्रा के कारोबारी काम भी अच्छी तरह पूरे होते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के मुताबिक कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है।
लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कोई बात छिपाने या गलतफहमी होने से रिश्ते में खटास आ सकती है।
हेल्थ- ज्यादा तनाव के कारण हार्मोन से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9 कर्क - पॉजिटिव- अपनी किसी योजना को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। उनके साथ भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत होगी। संतान की किसी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। योजनाओं को लागू करने में जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने से समय खराब होगा। नकारात्मक सोच वाले कुछ दोस्त आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। करियर- कारोबार की गतिविधियां सामान्य से कुछ कमजोर रहेंगी। निजी कामों में व्यस्त होने के कारण बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि जरूरत के मुताबिक काम होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है। इसका असर परिवार के दूसरे लोगों और घर के माहौल पर भी पड़ेगा।
हेल्थ- शरीर के किसी हिस्से में इंफेक्शन के कारण सूजन आने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5 सिंह - पॉजिटिव- पिछले कई दिनों से लगातार व्यस्त रहने के कारण थकान महसूस कर रहे थे। आज शांति और सुकून से समय बिताने की कोशिश करेंगे। धार्मिक विचारों वाले किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी। इसका आपके व्यक्तित्व और सोच पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
नेगेटिव- घर की व्यवस्था और रखरखाव पर खर्च ज्यादा रहेगा। इन खर्चों में कटौती करना भी मुश्किल होगा। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी को लेकर चिंता रह सकती है। शांत तरीके से बातचीत करने पर समस्या का समाधान निकालने में मदद मिलेगी। करियर- कारोबारी लेनदेन में किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित करना जरूरी होगा। बिजनेस में कोई नया प्रयोग करना लाभदायक रहेगा। हालांकि आज की गई मेहनत के अच्छे नतीजे आने वाले समय में मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी होगी।
लव- युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। परिवार के निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें।
हेल्थ- लगातार काम करने के कारण शारीरिक और मानसिक आराम की जरूरत महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6 कन्या - पॉजिटिव- दिन का ज्यादातर समय घर के रखरखाव और व्यवस्था से जुड़े कामों में बीतेगा। इन कामों में सफलता जरूर मिलेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने पर घर में खुशी का माहौल रहेगा। फाइनेंस से जुड़ा कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- युवाओं को पढ़ाई में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से तनाव हो सकता है। हालांकि दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपनी योग्यता पर भरोसा रखने से मनोबल बढ़ेगा। कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उससे जुड़े मामलों में बहुत ज्यादा सावधानी रखनी होगी। करियर- बिजनेस में पिछले कुछ समय के दौरान किए गए बदलावों के अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। कारोबार में लाभदायक परिस्थितियां भी बन रही हैं, लेकिन इनका फायदा उठाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सुखद रहेगा।
लव- प्रेम संबंधों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा विवाह प्रस्ताव आ सकता है। इससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
हेल्थ- बदलते मौसम के कारण गले में दर्द, खांसी और जुकाम की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2 तुला - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कामों की योजना बना लेना फायदेमंद रहेगा। सकारात्मक सोच वाले और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई जानकारियां भी मिलेंगी। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना उचित नहीं रहेगा। पैसों का लेनदेन करने से आपसी रिश्ते खराब होने की आशंका है। कुछ समय अकेले या किसी धार्मिक स्थान पर बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। करियर- अपनी योग्यता और कार्यक्षमता के दम पर कोई बेहतरीन उपलब्धि हासिल करेंगे। हालांकि अपनी योजनाएं दूसरों के सामने जाहिर न करें। प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ नए अधिकार मिलेंगे।
लव- ज्यादा व्यस्तता के बावजूद परिवार और बच्चों के लिए समय निकालना जरूरी होगा। प्रेम संबंध और गहरे होंगे। प्रेमी-प्रेमिका के बीच शादी को लेकर बातचीत भी शुरू हो सकती है।
हेल्थ- अचानक कोई परेशानी सामने आने से मानसिक तनाव और चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7 वृश्चिक -पॉजिटिव- आज परिस्थितियों के मिले-जुले प्रभाव रहेंगे। कहीं पेमेंट रुकी हुई है तो आज संबंधित व्यक्ति से उसकी वापसी के लिए बात कर सकते हैं। भावुक होने के बजाय व्यावहारिक सोच से काम करेंगे तो बेहतर फैसले ले पाएंगे।
नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को बार-बार याद करने से मौजूदा रिश्ते खराब हो सकते हैं। जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने से बड़ी परेशानी में फंसने की आशंका है। करियर- बिजनेस की गतिविधियों में लापरवाही करना नुकसानदायक हो सकता है। इस समय ज्यादा मेहनत करने और कारोबारी कामों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत होगी। अपने संपर्कों का दायरा बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को क्लाइंट के साथ बातचीत करते समय अपने व्यवहार में नरमी और संयम रखना होगा।
लव- किसी गलतफहमी के कारण पति-पत्नी के बीच तनाव रह सकता है। परिवार के साथ मनोरंजन या शॉपिंग का कार्यक्रम बनाने से घर का माहौल बेहतर होगा।
हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोगों को अपनी सेहत के प्रति विशेष सतर्क रहना होगा। तनाव और चिंता से भी परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1 धनु - पॉजिटिव- अपनी समस्याओं और उलझनों को सुलझाने के लिए किए गए प्रयासों के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों से अलग कुछ समय अपने बारे में सोचने और अपनी परिस्थितियों को समझने में बिताएंगे। युवाओं को प्रोजेक्ट पूरा करने में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- कोई करीबी और भरोसेमंद व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है। लॉटरी, जुआ और सट्टे जैसे कामों से दूरी बनाए रखें। गैरजरूरी विवादों में उलझने से परेशानी बढ़ सकती है। किसी चुनौती का सामना भी करना पड़ेगा, लेकिन अपनी समझदारी से उसका समाधान निकाल लेंगे। करियर- युवाओं के लिए रोजगार के अच्छे अवसर बन रहे हैं। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। इन गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। किसी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कारोबार शुरू करने की योजना है तो समय अनुकूल है।
लव- परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीतेगा। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभाएंगे।
हेल्थ- छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत पर बुरा असर डालने वाली आदतों से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9 मकर - पॉजिटिव- दिन मन मुताबिक बीतेगा और ज्यादातर काम अच्छी तरह पूरे होते जाएंगे। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलने पर नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। किसी खास काम में सफलता भी मिल सकती है। घर में करीबी रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा।
नेगेटिव- कोई मुश्किल परिस्थिति बनने पर भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। एकांत या किसी आध्यात्मिक स्थान पर समय बिताने से सुकून मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने में परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मदद लेना बेहतर होगा। करियर- कामकाज में बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी। कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। उन्हें लागू करने में भी सफल रहेंगे। हालांकि मार्केटिंग से जुड़े काम आज टालना बेहतर होगा। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पब्लिक डीलिंग के दौरान विशेष सावधानी रखनी होगी।
लव- काफी समय बाद रिश्तेदारों से मिलने पर खुशी होगी। घर में उत्साह का माहौल रहेगा और आपसी रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- ज्यादा काम और थकान के कारण माइग्रेन और सर्वाइकल का दर्द परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5 कुंभ - पॉजिटिव- कई तरह के कामों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा। पिछली गलतियों में सुधार करके अपने भविष्य को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। सही जगह निवेश करने में भी कामयाब होंगे। अपने प्रयासों में मनचाही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- संतान की किसी गलत गतिविधि का पता चलने से चिंता रहेगी। हालांकि अपनी समझदारी से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। करियर- ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। सही समय पर सही फैसला लेने से करियर में तरक्की हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा की योजना बनेगी और यह यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अच्छे अवसर मिलेंगे।
लव- जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- गले से जुड़ी किसी भी परेशानी को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4 मीन - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बन रही है। पिछले कुछ समय से की जा रही कड़ी मेहनत के अच्छे नतीजे आज मिलने वाले हैं। लोगों के बीच अपनी छवि और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। किसी समस्या का समाधान निकालने में करीबी दोस्त का विशेष सहयोग रहेगा।
नेगेटिव- समय का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा। फैसला लेने में ज्यादा देरी करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। मामा पक्ष के रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। परिस्थितियों के मुताबिक अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत होगी। करियर- बिजनेस में किसी खास काम को आगे बढ़ाने से पहले उससे जुड़ा अनुभव और हासिल करने की जरूरत होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने की भी अच्छी संभावना है। ऑफिस के मामलों में चापलूसी करने वाले लोगों से सावधान रहना होगा।
लव- परिवार की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। घर में सकारात्मक और सुखद माहौल रहेगा।
हेल्थ- गैस और कब्ज की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)