इटावा में फर्रुखाबाद के युवक की संदिग्ध मौत:भाई ने फोन किया तो पुलिस ने मौत की सूचना दी
इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पक्का बाग स्थित कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी का काम करने वाले फर्रुखाबाद निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में बीते मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई, जब उन्होंने हालचाल जानने के लिए उसके मोबाइल पर फोन किया। फोन पुलिस ने उठाया और उसकी मौत की जानकारी दी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान दशरथ (45) निवासी ग्राम पट्टी खोल, पोस्ट जयदपुर, जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। उसके भाई पप्पू ने बताया कि दशरथ इटावा के पक्का बाग स्थित कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी का काम करता था। दो दिन पहले शाम करीब 5:15 बजे वह काम खत्म करने के बाद घूमने के लिए इटावा आया था। फोन पर मिली मौत की खबर पप्पू के मुताबिक, अगले दिन शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने अपने भाई का हालचाल जानने के लिए उसके मोबाइल पर फोन किया। इस दौरान फोन फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने उठाया। पुलिसकर्मी ने बताया कि जिस व्यक्ति का यह मोबाइल फोन है, उसकी मौत हो चुकी है। यह सुनकर परिजन हैरान रह गए। इटावा पहुंचे परिजन इसके बाद परिजनों ने पुलिस को अपना पता और परिचय बताया। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग इटावा पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)