किसान मसीहा की 125वीं जयंती पर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी:रालोद ने की 6 सदस्यीय आयोजन समिति की घोषणा, 23 दिसंबर को हापुड़ में होगी रैली
किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 125वीं जयंती को लेकर हापुड़ के गांव नूरपुर की मढैया में तैयारियां तेज हो गई हैं। 23 दिसंबर 2026 को होने वाले इस आयोजन को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने 6 सदस्यीय आयोजन समिति बना दी है।
समिति में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक सिंह त्यागी के साथ पूर्व विधायक शामिल हैं। इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन किसान मसीहा की जन्मस्थली उनके अपने गांव नूरपुर की मढ़ैया में होगा।
किसान मसीहा की जन्मस्थली पर होगी सभा राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी सहित पूर्व मंत्री अशोक यादव लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। 23 दिसंबर को यहां किसान मसीहा की जन्मस्थली पर बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित होगा।
समिति में इन 6 चेहरों को मिली जगह आयोजन समिति में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक सिंह त्यागी, पूर्व सांसद एवं चेयरमैन रालोद संसदीय बोर्ड केसी त्यागी, बागपत सांसद राजकुमार सांगवान, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, मेरठ से पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव कुलदीप उज्जवल को रखा गया है। आयोजन समिति इस आयोजन की तैयारियों को देखेगी। 2027 का चुनावी शंखनाद करेंगे
इस आयोजन से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का आगाज करेंगे। पहले भी भाजपा अपने चुनावी रैलियों का शुभारंभ पश्चिमी यूपी से ही कर चुके हैं। इस रैली के जरिए पीएम आने वाले चुनाव के लिए बड़ा संदेश देंगे। 2 से 25 लाख लोगों के आने की संभावना
आरएलडी के प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने 23 दिसंबर के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। संगठन जनसभा के स्थान का निर्धारण कर रहा है। अनुमान है कि इस कार्यक्रम में 2 लाख से 25 लाख लोग शामिल होंगे। भाजपा ने चौधरी चरण सिंह को दिया भारत रत्न
30 मार्च 2024 को जयंत के दादा चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। केंद्र सरकार ने 9 फरवरी 2024 को इस पुरस्कार की घोषणा की थी।
मनचाही सीटें न मिलने के बाद आरएलडी ने एसपी छोड़ दी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी और जयंत चौधरी ने 31 मार्च, 2024 को मेरठ में अपनी पहली संयुक्त चुनावी रैली आयोजित की थी। उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, 'चौधरी चरण सिंह की विरासत सही हाथों में है।' पिछले चुनावों में रालोद की स्थिति देखिए
2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 312 सीटें जीतीं, जिनमें पश्चिमी यूपी की 126 सीटों में से 100 सीटें शामिल थीं। यह इस क्षेत्र की लगभग 79% सीटों के बराबर था। आरएलडी को केवल एक सीट, छपराउली, मिली। इस जाट बहुल निर्वाचन क्षेत्र से सहेंद्र सिंह रामाला विधायक बने। हालांकि, बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए, जिससे विधानसभा में आरएलडी का कोई प्रतिनिधित्व नहीं बचा। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा के गढ़ को चुनौती देने के लिए सपा ने आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के साथ गठबंधन किया। आरएलडी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 126 सीटों में से 33 पर उम्मीदवार उतारे। सपा-आरएलडी गठबंधन ने 41 सीटें जीतीं, जिनमें से आठ विधायक आरएलडी से चुने गए। भाजपा की सीटों की संख्या 100 से घटकर 85 रह गई और उसकी जीत दर 79% से गिरकर 67% हो गई। मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर, 2022 को उपचुनाव हुए, जिनके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए। समाजवादी पार्टी समर्थित आरएलडी उम्मीदवार मदन भैया ने भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी को 22,000 से अधिक वोटों से हराया। इस जीत के साथ, 2022 में विधानसभा में आरएलडी विधायकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)