टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में भारतीय बैटर्स को फायदा:पंत छठे, गिल 7वें और जायसवाल नंबर-9 पर आए; बॉलर्स में बुमराह दूसरे स्थान पर

Nov 25, 2026 - 14:57
0
टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में भारतीय बैटर्स को फायदा:पंत छठे, गिल 7वें और जायसवाल नंबर-9 पर आए; बॉलर्स में बुमराह दूसरे स्थान पर
ICC ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी कर ली है। टेस्ट में भारतीय बैटर्स को फायदा हुआ है। ऋषभ पंत छठे, कप्तान शुभमन गिल 7वें और यशस्वी जायसवाल नौवें स्थान पर आ गए हैं। पंत को 3, गिल को एक और जायसवाल ने 5 स्थान की छलांग लगाई है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (856 रेटिंग पॉइंट्स) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (881 अंक) दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं। दोनों के बीच 25 अंक का फासला है। राहुल 25वें स्थान पर आए, पडिक्कल 39वें नंबर पर आए केएल राहुल 25वें और देवदत्त पडिक्कल 39वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स 10 स्थान ऊपर चढ़कर 30वें और ग्लेन फिलिप्स 13 स्थान की छलांग लगाकर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा तीसरे नंबर पर आ गए हैं। रॉबिन्सन के साथ नंबर-2 पर बुमराह बुमराह अब इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे और पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रबाडा को ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भी फायदा कगिसो रबाडा को टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। वे टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन टॉप पर हैं। वनडे रैंकिंग में बेन डकेट 3 स्थान ऊपर आए वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड के बेन डकेट तीन स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। टी-20 रैंकिंग में इंग्लैंड के आदिल राशिद दूसरे बॉलर्स और फिल सॉल्ट बैटर्स में छठे नंबर पर आ गए हैं। टॉम बैंटन भी 26 स्थान की छलांग लगाकर 34वें नंबर पर पहुंच गए हैं। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User