एक सर्जरी से दोनों किडनी की समस्याओं का सफल इलाज:लखनऊ में 4 घंटे चली जटिल रोबोटिक सर्जरी, 7 साल की बच्ची को मिली राहत

Nov 03, 2026 - 18:15
0
एक सर्जरी से दोनों किडनी की समस्याओं का सफल इलाज:लखनऊ में 4 घंटे चली जटिल रोबोटिक सर्जरी, 7 साल की बच्ची को मिली राहत
लखनऊ के डॉक्टरों ने सात साल की बच्ची की एक ही रोबोटिक सर्जरी में दोनों किडनी की दो अलग समस्याओं का सफल इलाज करने में कामयाबी हासिल की है। बच्ची की दाईं किडनी में पेशाब के बहाव में रुकावट (पीयूजे ऑब्स्ट्रक्शन) थी, जबकि बाईं किडनी में पेशाब वापस जाने (ग्रेड-फोर वेसिकोयूरेटेरिक रिफ्लक्स) की समस्या थी। आमतौर पर इन दोनों समस्याओं के लिए अलग-अलग सर्जरी करनी पड़ती है। डॉक्टरों ने रोबोटिक तकनीक की मदद से एक ही सर्जरी में दोनों का इलाज किया। लंबे समय से दर्द से जूझ रही थी बच्ची राजधानी के अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल के यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ.जीबी गौरव ने बताया कि बच्ची दाईं तरफ पेट में दर्द और बार-बार यूरिन इंफेक्शन की शिकायत लेकर आई थी। जांच में पता चला कि दाईं किडनी में पेशाब के बहाव में रुकावट के कारण सूजन थी। वहीं, बाईं तरफ यूरेटर से पेशाब वापस किडनी में जा रहा था। 4 घंटे चली जटिल सर्जरी डॉ.गौरव के मुताबिक, बच्ची की दाईं किडनी की रोबोटिक पाइलोप्लास्टी और बाईं तरफ यूरेटरल रीइम्प्लांट सर्जरी की गई। करीब 4 घंटे चली सर्जरी के दौरान बच्ची की पोजीशन भी बदलनी पड़ी। इसके बाद दोनों किडनी की समस्याओं को सफलतापूर्वक ठीक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User