बलिया में विकसित भारत युवा संवाद:युवाओं को नेतृत्व विकास योजनाओं की जानकारी, मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया समझाई गई
बलिया में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में मंगलवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने MY Bharat की युवा सहभागिता एवं नेतृत्व विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने युवाओं से राष्ट्रीय सेवा योजना एवं MY Bharat की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यूथ आइकॉन शिवम पांडेय ने मतदाता जागरूकता के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की आवश्यकता, उद्देश्य एवं प्रक्रिया समझाई। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने तथा आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी दी। मतदान को अधिकार के साथ नागरिक जिम्मेदारी बताते हुए संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)