लखनऊ की सड़कों पर लगा लंबा जाम:पॉलिटेक्निक, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान व 1090 चौराहे पर रेंगते नजर आए वाहन, सिग्नल भी हुआ खराब
लखनऊ में मंगलवार को शाम के समय अलग-अलग रास्तों में जाम की स्थिति देखने को मिली। पॉलिटेक्निक, 1090 चौराहा सहित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के रास्ते पर वाहन रेंगते नजर आए। कई कार्यक्रमों के चलते सुबह से ही सड़कें चौक रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। पॉलिटेक्निक से विभूति खंड जाने वाले रास्ते पर सिग्नल खराब रहा। जिससे एक तरफ का ट्रैफिक लोड बढ़ गया। इस दौरान 40 सेकंड के लिए ग्रीन सिग्नल हुआ जो 10 सेकंड में ही बंद हो गया। कुछ देर बंद रहने के बाद लाल सिग्नल हो गया। दोनों तरफ से ट्रैफिक एक साथ आने की वजह से पुल के नीचे पूरी तरह से रास्ता ब्लॉक हो गया। गलत दिशा से भागे लोग वहीं दूसरी तरफ लोहिया अस्पताल से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाने वाले रास्ते पर भी करीब 1 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। अस्पताल के पहले से ही वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और गाड़ियां रेंगते हुए विजयीपुर अंडरपास तक पहुंची। इस दौरान कई लोग जाम से बचने के लिए गाड़ी गलत दिशा में लाते भी दिखाई दिए। कुछ यही स्थिति 1090 चौराहे के पास भी दिखी। करीब दो किलोमीटर लंबे रास्ते पर गाड़ियां रेंगती रही। ऑफिस से छुटने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)