एमजेपीआरयू में टैलेंट हंट ऑडिशन, छात्रों ने दिखाया हुनर:सांस्कृतिक केंद्र में पारंपरिक और डिजिटल विधाओं में दी प्रस्तुतियां, कुलपति ने सराहा
एमजेपीआरयू के सांस्कृतिक केंद्र ने शुक्रवार को 'टैलेंट हंट ऑडिशन 2026' आयोजित किया। इसका मकसद छात्रों की प्रतिभा पहचानकर उन्हें मंच देना था। छात्रों ने उत्साह से हिस्सा लिया। पारंपरिक सांस्कृतिक विधाओं के साथ आधुनिक डिजिटल और तकनीकी कौशल भी शामिल हुए। परफॉर्मिंग आर्ट्स में शास्त्रीय, लोक, सांस्कृतिक नृत्य, एकल-समूह गायन, वादन, नाटक, अभिनय, मिमिक्री; साहित्यिक विधाओं में स्वरचित कविता, गीत लेखन, मंच संचालन, वाद-विवाद, भाषण; ललित कला वर्ग में पेंटिंग, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कार्टूनिंग, स्केचिंग, मॉडलिंग; और डिजिटल विधाओं में ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, वॉयस ओवर, डिजिटल प्रेजेंटेशन जैसी प्रस्तुतियां हुईं। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने कहा, विश्वविद्यालय का दायित्व सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि छात्रों की प्रतिभाओं को विकसित होने का अवसर देना भी है। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय ने बताया, नए छात्रों की रुचि पहचानकर उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा जाता है। कल्चरल क्लब के महक फातिमा, पीयूष पाल, अदिति, यश, मो. कैफ, काव्यांश मिश्रा, अनुज ने सहयोग किया। विशाल, इशिता, दृष्टि, पल्लवी, सामिया, प्रियांशु, चांदनी, अरीबा, साधना, तेजवती, मान्या, हर्ष, मुस्कान, अभय प्रताप, माही गुप्ता, राघव अग्रवाल समेत कई छात्रों ने भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)