एसपी ने दो उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया:धनुही और चिकनिया चौकी से हटाकर तत्काल पुलिस लाइन भेजने के आदेश

Oct 31, 2026 - 07:18
0
एसपी ने दो उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया:धनुही और चिकनिया चौकी से हटाकर तत्काल पुलिस लाइन भेजने के आदेश
बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने दो उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है। दोनों को उनकी चौकियों से हटाकर पुलिस लाइन भेजने का आदेश दिया गया है। आदेश के मुताबिक, थाना विशेश्वरगंज की धनुही चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह और थाना रुपईडीहा की चिकनिया चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। दोनों को पुलिस लाइन बहराइच में आमद कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रभारियों से आदेश का पालन कराने को कहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से ये कार्यवाही की गई है । आने वाले समय में भी जनहित को लेकर तबादले किए जायेगे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User