प्राइवेट बस ड्राइवर-कंडक्टर ने कालोनी के गार्ड को पीटा:शाहजहांपुर में आपसी विवाद के बाद विवाद हुआ, पुलिस ने केस दर्ज किया

Oct 31, 2026 - 07:18
0
प्राइवेट बस ड्राइवर-कंडक्टर ने कालोनी के गार्ड को पीटा:शाहजहांपुर में आपसी विवाद के बाद विवाद हुआ, पुलिस ने केस दर्ज किया
शाहजहांपुर में कॉलोनी के गेट के पास पेशाब करने से रोकने पर प्राइवेट बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने सिक्योरिटी गार्ड को पीट दिया। हमले में गार्ड घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। घटना कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ स्थित एलआईसी बिल्डिंग के सामने 22 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। बिल्डिंग गुलमोहर पार्क आवासीय कॉलोनी के निवासी सुनील अंचल की है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी की देखभाल जी20 ग्रुप सिक्योरिटी कंपनी का गार्ड श्याम सिंह करता है। शिकायत के मुताबिक, कॉलोनी के गेट के पास दिल्ली और अन्य जगहों के लिए जाने वाली प्राइवेट बसें खड़ी होती हैं। घटना के समय ड्राइवर और कंडक्टर वहां पेशाब कर रहे थे। श्याम सिंह ने उन्हें रोका तो उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से उस पर हमला किया। सुनील अंचल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस जगह पर रोज दिल्ली और अन्य जगहों के लिए बसें खड़ी होती हैं। ये बसें अवैध रूप से चलती हैं। एआरटीओ विभाग ऐसी बसों पर कार्रवाई करने की बात कहता रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User