एसपी ने एसओजी के दो सिपाहियों को किया सस्पेंड:बलरामपुर में अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही का आरोप, जवाबदेही तय करने के लिए विभागीय सख्ती
बलरामपुर में पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे एसपी ने एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) में तैनात आरक्षी समशेर आलम और आरक्षी विशाल द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों सिपाहियों पर घोर अनुशासनहीनता करने और सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। बताया गया कि दोनों आरक्षी जनपद बलरामपुर की एसओजी टीम में नियुक्त थे। उनके आचरण को पुलिस बल के निर्धारित नियमों के विपरीत पाया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की (दंड एवं अपील) नियमावली-1991 के नियम 17(1)(क) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करने का संदेश
एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अनुशासन और जिम्मेदारी के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस विभाग में नियमों के विपरीत आचरण को विभाग की गरिमा और कार्यप्रणाली के प्रतिकूल माना गया है। जवाबदेही तय करने के लिए विभागीय सख्ती
एसपी की कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन कायम रखने और अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके दायित्वों के प्रति जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वर्दी की गरिमा और सौंपी गई जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही पर सख्ती जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)