गन्ने के दाम को लेकर विवाद में दुकानदार पर हमला:रायबरेली में धारदार हथियार से सिर पर चोट, पुलिस ने आरोपी को बाइक समेत पकड़ा
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में गन्ने के दाम को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे डिघिया चौराहे के पास हुई। जितेंद्र उर्फ विकास सोनकर गन्ना बेच रहे थे। इसी दौरान दाम कम-ज्यादा होने को लेकर दूसरे पक्ष के व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। धारदार हथियार से सिर पर किया हमला
आरोप है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से जितेंद्र के सिर पर हमला कर दिया। इससे उनके सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। जितेंद्र लकड़ी ठेकेदार कैलाश सोनकर के बेटे हैं। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
घटना की सूचना मिलने पर मिल एरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। बाद में पुलिस ने आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)