सोशल मीडिया वीडियो के बाद राजस्व सेविका निलंबित:एटा में सरकारी काम के बदले अनुचित लाभ लेने का आरोप

Nov 21, 2026 - 08:15
0
सोशल मीडिया वीडियो के बाद राजस्व सेविका निलंबित:एटा में सरकारी काम के बदले अनुचित लाभ लेने का आरोप
एटा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने के बाद तहसील सदर में तैनात राजस्व सेविका लक्ष्मी देवी पर कार्रवाई की गई है। सरकारी काम के बदले अनुचित लाभ लेने और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के अनुमोदन के बाद निलंबन का आदेश जारी किया गया। एसडीएम की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई निलंबन आदेश के मुताबिक, उप जिलाधिकारी सदर ने 31 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। इसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और लक्ष्मी देवी पर लगे आरोपों का उल्लेख करते हुए विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। 12 नवंबर को डीएम ने दी मंजूरी जिलाधिकारी ने 12 नवंबर 2026 को निलंबन की कार्रवाई का अनुमोदन किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के तहत उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में लक्ष्मी देवी कलेक्ट्रेट के ई-गवर्नेंस कार्यालय से संबद्ध रहेंगी। एसडीएम सदर करेंगे मामले की जांच जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए उप जिलाधिकारी सदर रविन्द्र सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें वीडियो और उससे जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर लक्ष्मी देवी पर लगे आरोपों की पुष्टि होगी। इसके बाद आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User