प्रशासन ने ग्राम सभा की जमीन से कब्जा हटाया:डीएम के आदेश पर एसडीएम लालगंज ने जांच की, जेसीबी से निर्माण हटवाया

Nov 21, 2026 - 09:38
0
प्रशासन ने ग्राम सभा की जमीन से कब्जा हटाया:डीएम के आदेश पर एसडीएम लालगंज ने जांच की, जेसीबी से निर्माण हटवाया
रायबरेली के रहीम खेड़ा गांव में ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर बने निर्माण को शुक्रवार को प्रशासन ने हटा दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम लालगंज ने मौके पर जांच की और जेसीबी से कब्जा हटवाया। राजस्व रिकॉर्ड में गाटा संख्या 430 क की 0.635 हेक्टेयर जमीन ऊसर दर्ज है। गांव के एक व्यक्ति ने इस जमीन पर निर्माण कर कब्जा कर लिया था। ग्रामीण शकील अहमद ने करीब दो महीने पहले अधिकारियों से शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को भोला पुत्र मंगल और अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कब्जा हटाने की मांग की। शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम लालगंज को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में सरकारी जमीन पर कब्जा मिलने के बाद जेसीबी से निर्माण हटाया गया और जमीन कब्जामुक्त कराई गई। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि सरकारी जमीन पर निर्माण के दौरान प्रशासन और राजस्व विभाग ने कार्रवाई क्यों नहीं की। उनका कहना है कि शिकायत के करीब दो महीने बाद जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर कब्जा हटाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User