मुलायम सिंह की जयंती पर बलिया में कवि सम्मेलन हुआ:कवियों और शायरों ने रचनाओं के जरिए नेताजी के जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को किया याद

Nov 21, 2026 - 09:05
0
मुलायम सिंह की जयंती पर बलिया में कवि सम्मेलन हुआ:कवियों और शायरों ने रचनाओं के जरिए नेताजी के जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को किया याद
बलिया में मुलायम सिंह यादव की जयंती के क्रम में शुक्रवार रात कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कराया। कार्यक्रम की शुरुआत मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं के जरिए मुलायम सिंह यादव के जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को याद किया। रचनाओं में किसानों, गरीबों, युवाओं और वंचितों के लिए उनके योगदान का भी जिक्र किया गया। देखें, 3 तस्वीरें… कवियों और शायरों ने पेश कीं रचनाएं कार्यक्रम में कवयित्री डॉ. सरिता शर्मा, अकील नौमानी, मदन मोहन दानिश, सर्वेश अस्थाना, शंभू शिखर, प्रियांशु गजेंद्र, अशोक चारण, शाइस्ता सना, चरण सिंह बशर और बादशाह प्रेमी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरिता शर्मा ने किया। इस दौरान सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर, घोसी सांसद राजीव राय, विधायक जय प्रकाश अंचल, विधायक मोहम्मद जियायुदीन रिजवी, विधायक संग्राम यादव, पूर्व विधायक मंजू सिंह, नीरज सिंह गुड्डू, रंजीत चौधरी, व्यास जी गोंड और सुशील पांडेय कान्हजी समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User