सीएम योगी को संदीप सिंह ने दिया शादी का न्योता:अलीगढ़ के राज पैलेस में तैयारियां तेज, कल्याण सिंह के पौत्र संदीप और सौरभ की शादी की रस्में जल्द होंगी शुरू

Oct 31, 2026 - 21:47
0
सीएम योगी को संदीप सिंह ने दिया शादी का न्योता:अलीगढ़ के राज पैलेस में तैयारियां तेज, कल्याण सिंह के पौत्र संदीप और सौरभ की शादी की रस्में जल्द होंगी शुरू
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के परिवार में इन दिनों शादी समारोहों की तैयारियां जोरों पर हैं। उनके पौत्र और प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी की रस्में जल्द शुरू होने जा रही हैं। संदीप सिंह की शादी मेघना और सौरभ सिंह की शादी अंतरा से तय हुई है। इसी सिलसिले में संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी समारोह का निमंत्रण दिया है। संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को निमंत्रण देने की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। इस दौरान उनके साथ उनकी मां एवं पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, बड़ी बहन पूर्णिमा सिंह और बहनोई भाजपा ब्रज क्षेत्र के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री को निमंत्रण देने के साथ ही परिवार में होने वाले विवाह समारोहों की तैयारियां भी चर्चा में आ गई हैं। मैरिस रोड स्थित राज पैलेस में चल रही तैयारियां शादी समारोह को लेकर अलीगढ़ में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। मेरिस रोड के प्रगति विहार स्थित राज पैलेस में विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह राज पैलेस कल्याण सिंह के पुत्र एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू का निजी आवास है। परिवार के इस आवास पर शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य आयोजन से पहले 14 नवंबर को अलीगढ़ की तालानगरी में तिलक समारोह आयोजित होगा। गोपनीय है अभी होने वाली दुल्हनों की पहचान दोनों भाइयों की शादी को लेकर परिवार ने अब तक होने वाली दुल्हनों की पहचान और उनके पारिवारिक परिचय को काफी गोपनीय रखा है। सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड सामने आने के बाद ही संदीप सिंह और सौरभ सिंह की होने वाली जीवनसंगिनियों के नाम सार्वजनिक हुए हैं। कार्ड के जरिए संदीप सिंह की होने वाली पत्नी का नाम मेघना और सौरभ सिंह की होने वाली पत्नी का नाम अंतरा होने की जानकारी सामने आई है। कल्याण सिंह परिवार की अगली पीढ़ी का विवाह समारोह कल्याण सिंह का अलीगढ़ से गहरा राजनीतिक और पारिवारिक जुड़ाव रहा है। प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे कल्याण सिंह के परिवार की गतिविधियों पर जिले में खास नजर रहती है। उनके पौत्र संदीप सिंह वर्तमान में प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री हैं। वह अतरौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके छोटे भाई सौरभ सिंह अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के युवा अध्यक्ष हैं और परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं। दोनों भाइयों की शादी के आयोजन को लेकर अलीगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। इस संबंध में संदीप सिंह के पिता एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू से शनिवार को बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। परिवार की ओर से समारोहों से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User