गाजीपुर में 49 किलो मिठाई नष्ट, खाद्य विभाग की छापेमारी:खाने योग्य नहीं मिली मिठाइयां, अनुमानित कीमत 13,900 रुपए बताई गई
गाजीपुर में दीपावली से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को जिले में अभियान चलाया। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चली कार्रवाई के दौरान अलग-अलग दुकानों से 15 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। वहीं, खाने योग्य नहीं मिलीं 49 किलो मिठाइयां नष्ट कराई गईं। इनकी अनुमानित कीमत 13,900 रुपए बताई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कासिमाबाद स्थित रसप्रिया स्वीट्स से नारियल और गोंद के लड्डू के नमूने लिए। जखनिया बाजार के यादव स्वीट्स हाउस से बर्फी और सादात रेलवे स्टेशन के पास से छेना मिठाई का नमूना लिया गया। शहर के बंशीबाजार स्थित श्री स्वीट्स हाउस एंड बेकर्स से बूंदी के लड्डू और कलाकंद के नमूने लिए गए। इसके अलावा भटौली बाजार, कठवामोड़, गोराबाजार, जमानिया रेलवे स्टेशन, खानपुर, मौधा, सिखड़ी बाजार, दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन और जंगीपुर में भी मिठाइयों की जांच कर नमूने लिए गए। तीन दुकानों से 49 किलो मिठाई नष्ट अभियान के दौरान कासिमाबाद स्थित रसप्रिया स्वीट्स से सात किलो संदूषित खोया नष्ट कराया गया। सलामतपुर स्थित मंगल मूर्ति मिष्ठान भंडार से 10 किलो छेना मिठाई नष्ट की गई। वहीं, मरदह के परसेरवा चट्टी स्थित कृष्णा पनीर मिष्ठान भंडार से 20 किलो रसगुल्ला और 12 किलो गुलाब जामुन नष्ट कराए गए। इस तरह कुल 49 किलो मिठाइयां नष्ट की गईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान लिए गए नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)