लड्डू खाने से तीन लोगों को उल्टियां होने का आरोप:भगत हलवाई की दुकान पर हंगामा, फिरोजाबाद खाद्य विभाग ने लिए सैंपल
फिरोजाबाद में भगत हलवाई की दुकान पर सोमवार शाम करीब 7 बजे उस समय हंगामा हो गया, जब एक ग्राहक ने खरीदे गए लड्डू खराब होने की शिकायत की। ग्राहक प्रांशु जैन का आरोप है कि वह दुकान से लड्डू खरीदकर घर ले गए थे। परिवार के लोगों ने लड्डू खाए तो तीन सदस्यों को उल्टियां होने लगीं। इसके बाद वह शिकायत लेकर दुकान पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उनकी समस्या सुनने के बजाय उनके साथ अभद्रता की गई। शिकायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी इस बात को लेकर दुकान पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और हंगामे की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख ग्राहक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी। प्रांशु जैन का कहना है कि उनके पास दुकान से खरीदे गए लड्डुओं का बिल भी मौजूद है। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लड्डुओं की गुणवत्ता और परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। तीन दिन पहले भी दो बच्चों की बिगड़ी थी तबीयत बताया गया है कि तीन दिन पहले भी इसी दुकान पर खाना खाने के बाद दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद बच्चों के माता-पिता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने दुकान से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)