गाजीपुर में दो नए डीएसपी तैनात:सुधाकर पांडेय फतेहगढ़ और अनिरुद्ध विक्रम सिंह बहराइच भेजे गए

Nov 22, 2026 - 16:15
0
गाजीपुर में दो नए डीएसपी तैनात:सुधाकर पांडेय फतेहगढ़ और अनिरुद्ध विक्रम सिंह बहराइच भेजे गए
गाजीपुर में पुलिस विभाग के फेरबदल के तहत चार पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। दो अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि दो को गाजीपुर में तैनाती मिली है। मोहम्मदाबाद के क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक फतेहगढ़ भेजा गया है। गाजीपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक अनिरुद्ध विक्रम सिंह का तबादला बहराइच किया गया है। बागपत में तैनात पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सिंह तोमर को गाजीपुर भेजा गया है। बहराइच में तैनात पुलिस उपाधीक्षक हर्षिता तिवारी का तबादला भी गाजीपुर किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User