जगदंबिका पाल ने किया उत्तर प्रदेश में हैट्रिक का दावा:सिद्धार्थनगर में बोले- अखिलेश पहले अपनी राजनीतिक स्थिति देखें

Nov 22, 2026 - 16:15
0
जगदंबिका पाल ने किया उत्तर प्रदेश में हैट्रिक का दावा:सिद्धार्थनगर में बोले- अखिलेश पहले अपनी राजनीतिक स्थिति देखें
सिद्धार्थनगर में भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने अग्निवीर योजना खत्म करने के अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश पहले उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक स्थिति देखें। पाल ने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक का दावा भी किया। मीडिया से बातचीत में पाल ने कहा कि अखिलेश यादव 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में हार चुके हैं। उनके मुताबिक, उत्तर प्रदेश की जनता सपा के पिछले कार्यकाल को नहीं भूली है। पाल ने अपराधीकरण, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार का भी जिक्र किया। पाल ने कहा कि 2027 में भी जनता का फैसला इसी तरह आएगा और प्रदेश में भाजपा-एनडीए की सरकार बनेगी। अग्निवीर योजना पर बयान को लेकर पाल ने कहा कि चुनाव उत्तर प्रदेश का है, जबकि सेना भारत सरकार के अधीन आती है। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने जैसा बताया। जगदंबिका पाल के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में अग्निवीर योजना और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं। भाजपा सांसद ने अपने बयान के जरिए अखिलेश यादव की चुनावी रणनीति और सरकार बनाने के दावे पर सवाल खड़े किए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User