राष्ट्रीय एकता दिवस पर लाइव प्रसारण:अहमदगढ़ थाने में अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना
बुलंदशहर के अहमदगढ़ में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को थाना अहमदगढ़ परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गुजरात के एकतानगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह और एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम में सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने एकता दिवस के महत्व को समझा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)