गाजियाबाद में आज मौसम साफ, सुबह से धूप खिली:2 दिन रुक रुक कर बूंदाबांदी से एक साथ सर्दी की दस्तक
गाजियाबाद में आज से मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह से हल्की धूप खिली है, और दिन में धूप के साथ ही मौसम में राहत मिलेगी। सुबह न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटा से चल रही है, पिछले 48 घंटे में मौसम विभाग के अनुसार 9 मिलीमीटर दर्ज की गई। शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी शुक्रवार को सुबह से रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हुई, जहां शाम तक भी बारिश जैसा मौसम रहा। पूरे दिन आसमान में घने बादल रहे। सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा। पिछले दो दिनों में तापमान में 6 से 7 डिग्री तक गिरावट आई है। इससे पहले गुरुवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाए रहे और रात में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। 28 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार था। अब तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम में यह बदलाव चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, एनसीआर और दिल्ली में भी रहा। प्रदूषण रोकने के लिए GRAP-1 के नियम लागू बारिश के साथ गाजियाबाद में प्रदूषण पर भी निगरानी रखी जा रही है। GRAP-1 के तहत निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के लिए एंटी स्मॉग गन चलाने और सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर नियमों का पालन करना होगा। खुले में कचरा और सूखे पत्ते जलाने पर कार्रवाई की जाएगी। सड़कों की मशीनों से सफाई और निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)