हाथरस में घरेलू क्लेश में युवक ने की आत्महत्या:परिवार से अलग रह रहा था युवक, परिजनों ने की पहचान

Oct 31, 2026 - 08:40
0
हाथरस में घरेलू क्लेश में युवक ने की आत्महत्या:परिवार से अलग रह रहा था युवक, परिजनों ने की पहचान
हाथरस में घरेलू कलह के चलते एक युवक के ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक अपने परिवार से अलग रह रहा था। पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर गांव हतीसा के पास बुधवार शाम उसका शव मिला था। उस समय मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार रात परिवार के लोगों ने शव की पहचान की। मृतक की पहचान 34 वर्षीय दीपक शर्मा उर्फ दीपू पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा निवासी मालिन गली, थाना कोतवाली सदर, हाथरस के रूप में हुई है। दीपक के भाई ने बताया कि घर में अनबन के चलते वह कुछ समय से परिवार से अलग रह रहा था। परिवार के लोग कर रहे थे तलाश दीपक अविवाहित था और ड्राइवर का काम करता था। उसने एक दोस्त के साथ सिलाई की मशीनें भी लगा रखी थीं। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उसके भाई को ट्रेन से मौत होने की जानकारी मिली। दीपक के पिता ट्रक चालक हैं। उसके भाई ने आशंका जताई कि घरेलू कलह के चलते दीपक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। हालांकि, घटना के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User