रफी मार्ग पर 'टू सिग्नेचर' चित्रकला प्रदर्शनी:गुरु रूपचंद और शिष्या हिमांशी की कलाकृतियां प्रदर्शित, 5 नवंबर तक चलेगा आयोजन
ताल-स्वरा आर्ट कल्चर एंड एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से 30 अक्टूबर को रफी मार्ग स्थित AIFACS की गैलरी-ए में ‘टू सिग्नेचर’ चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में प्रसिद्ध चित्रकार गुरु रूपचंद और उनकी शिष्या हिमांशी आर्या की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के वायलिन वादन और डॉ. अमृता आर्या की सरस्वती वंदना से हुई। उद्घाटन समारोह में पद्मश्री कथक नृत्यांगना शोभना नारायण, पद्मश्री डॉ. चंद्रकांत पांडव, वरिष्ठ साहित्यकार अमरेंद्र कठुआ, अनिल जोशी, ऋषि कुमार शर्मा और चित्रकार अजय समीर सहित कला एवं साहित्य जगत की हस्तियां शामिल हुईं। अतिथियों ने दोनों कलाकारों की कलाकृतियों की सराहना की और गुरु-शिष्य परंपरा तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर विचार रखे। प्रदर्शनी 5 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)