गाजियाबाद में निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन फटी:इंदिरापुरम में रिसाव से मची अफरा-तफरी, सप्लाई बंद कर टाला हादसा

Oct 26, 2026 - 23:16
0
गाजियाबाद में निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन फटी:इंदिरापुरम में रिसाव से मची अफरा-तफरी, सप्लाई बंद कर टाला हादसा
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे गैस का रिसाव शुरू हो गया और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। बाद में पाइपलाइन के कंट्रोल रूम से संपर्क कर गैस की सप्लाई बंद कराई गई। इससे रिसाव रुक गया। घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शुरू हुआ रिसाव जानकारी के मुताबिक, इंदिरापुरम में सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें से गैस निकलने लगी। अचानक रिसाव होने से आसपास के लोगों में हलचल मच गई। इसके बाद दमकल विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। कंट्रोल रूम से बंद कराई गैस की सप्लाई घटना के बाद गैस पाइपलाइन के कंट्रोल रूम से संपर्क किया गया। वहां से पीछे की तरफ गैस की आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे क्षतिग्रस्त पाइप से गैस का बहाव रुक गया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई और पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू किया गया। कोई हताहत नहीं समय रहते गैस की सप्लाई बंद होने से बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली। रिसाव बंद होने और मरम्मत का काम शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User