फंदे से लटककर ही हुई युवक की मौत:कानपुर में पेड़ से लटका मिला था, पोस्टमार्टम में पुष्टि; परिजनों को हत्या का शक था

Oct 26, 2026 - 23:31
0
फंदे से लटककर ही हुई युवक की मौत:कानपुर में पेड़ से लटका मिला था, पोस्टमार्टम में पुष्टि; परिजनों को हत्या का शक था
कानपुर के बलहापारा खुर्द गांव में पेड़ से लटके मिले 23 वर्षीय विमल की मौत फंदे से हुई थी। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। हालांकि, परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई थी। इसी के चलते पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चार महीने पहले पुणे से गांव लौटा था बलहापारा खुर्द गांव निवासी विमल पुणे में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब चार महीने पहले वह गांव लौट आया था। बीते शुक्रवार देर शाम वह घर से खेत जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा था। शनिवार को थाने में दी थी गुमशुदगी की सूचना विमल के भाई धीरू के मुताबिक, काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजन शनिवार शाम घाटमपुर थाने पहुंचे। वहां विमल के लापता होने की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल फोन बंद है। इसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। रविवार सुबह पेड़ से लटका मिला शव रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के किनारे बंबुराही क्षेत्र में एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा। पहचान विमल के रूप में होने पर ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों की आशंका को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फंदा लगना सामने आई। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User