उन्नाव के 9 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में मिली जिम्मेदारी:सांसद साक्षी महाराज और विधायक बंबा लाल बने विशेष आमंत्रित सदस्य, लिस्ट जारी
भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति में उन्नाव के 9 नेताओं को जगह मिली है। इससे जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने जनप्रतिनिधियों और अनुभवी पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी है। इसे संगठन को मजबूत करने का अहम कदम माना जा रहा है। जारी सूची के अनुसार, उन्नाव सांसद डॉ. साक्षी महाराज और सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, राधेश्याम रावत और राजकिशोर रावत को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र वर्मा, किसान मोर्चा के पूर्व सदस्य केडी त्रिवेदी और पूर्व क्षेत्रीय सदस्य पुनीत गुप्ता भी कार्यसमिति सदस्य बने हैं। कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे स्थानीय मुद्दों को उठाने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)