एटा में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:लूट के मामले में था वांछित, 22 मुकदमे दर्ज
एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। पहले ट्रैक्टर ने कायमगंज की ओर से आते समय पांचाली ढाबा के पास इनोवा क्रिस्टा कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका और आगे बढ़ते हुए कोल्ड तिराहा पर सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घायल की पहचान अजय कुमार (32) पुत्र चंद्रपाल निवासी बल्लीपुर गढ़ी, थाना कंपिल, जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। बताया गया कि अजय बाइक से गंजडुंडवारा की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान कोल्ड तिराहा पर कायमगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अजय सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर बाइक के ऊपर से निकल गया। सूचना पर पहुंची अलीगंज कोतवाली पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कार में पीछे से मारी टक्कर, पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त इनोवा क्रिस्टा सवार हिमांशु गंगवार ने बताया कि वह अपने दोस्त सोनू के साथ कायमगंज से मैनपुरी जा रहे थे। रास्ते में पांचाली ढाबा के पास कायमगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बावजूद ट्रैक्टर चालक मौके पर नहीं रुका और आगे निकल गया। हिमांशु के मुताबिक ट्रैक्टर पर दो लोग सवार थे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई। ट्रैक्टर सवार ने बताया- चालक को कई बार धीरे चलाने को कहा ट्रैक्टर पर सवार देव सिंह ने बताया कि वे कायमगंज से अंगरइया जा रहे थे। ट्रैक्टर को कायमगंज क्षेत्र के गंडुआ गांव निवासी सुरजीत चला रहे थे। देव सिंह के अनुसार उन्होंने चालक को कई बार ट्रैक्टर धीरे चलाने के लिए कहा था। ट्रैक्टर कब्जे में, चालक की तलाश जारी लगातार दो वाहनों को टक्कर मारने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक सुरजीत मौके से फरार है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। प्रभारी थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। घायल को उपचार के लिए सीएचसी अलीगंज पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ट्रैक्टर चालक फरार है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)