सड़कों पर शराब पी रहे 17 लोग गिरफ्तार:मुरादाबाद शहर में पुलिस ने चलाया अभियान, पार्कों में भी पीते मिले

Nov 15, 2026 - 09:34
0
सड़कों पर शराब पी रहे 17 लोग गिरफ्तार:मुरादाबाद शहर में पुलिस ने चलाया अभियान, पार्कों में भी पीते मिले
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में जनपद की मझोला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर नियमों का उल्लंघन कर शराब पी रहे कुल 17 व्यक्तियों के खिलाफ धारा-34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए व्यक्ति स्थानीय क्षेत्रों के साथ-साथ बिजनौर, संभल और अमरोहा जैसे आस-पास के जनपदों के निवासी हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों या खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User