घाटमपुर में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव::दो दिन पहले घर से निकला था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Oct 25, 2026 - 13:55
0
घाटमपुर में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव::दो दिन पहले घर से निकला था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
घाटमपुर के बलहापारा गांव किनारे दो दिन पहले घर से निकले युवक का शव लटकता मिला है, परिजनों ने युवक की हत्याकर शव टांगे जाने की आशंका पुलिस से जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था, रात में धर से बाहर निकला था घाटमपुर थाना क्षेत्र के बलहापारा खुर्द गांव निवासी धीरू ने बताया कि उसका छोटा भाई 23 वर्षीय विमल पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। लगभग चार महीने पहले उनका भाई वापस गांव आया था। शुक्रवार देर शाम घर से खेत जाने को कहकर निकला था, इसके बाद वापस नहीं लौटा, उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने शनिवार शाम थाने पहुंचकर युवक के लापता होने की शिकायत की थी, पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवक का फोन बंद जा रहा है, पुलिस युवक की तलाश कर रही थी, ग्रामीणों ने रविवार सुबह गांव के किनारे बम्बुराही में उनके छोटे भाई विमल का शव के फंदे के सहारे लटकते देखा। फोनकर डायल 112 पर फोनकर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करने के साथ युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। बहन बोली- हत्या करने के बाद शव टंगा गया है मृतक विमल की बहन रीना और रीना ने बताया कि उनका भाई दो दिन से लापता था, उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की थी, इसके बाद से पुलिस उनके भाई की तलाश कर रही थी, रविवार सुबह उनके भाई का शव गांव के किनारे बम्बुरिहा में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। आरोप है, कि उनके भाई की हत्याकर शव को फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि- सूचना मिली थी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User