अमेठी में लोगों ने सुनी मन की बात:प्राचीन महावीरन धाम में जुटे ग्रामीण, टेलीविजन के माध्यम से सुना सीधा संवाद

Oct 25, 2026 - 13:39
0
अमेठी में लोगों ने सुनी मन की बात:प्राचीन महावीरन धाम में जुटे ग्रामीण, टेलीविजन के माध्यम से सुना सीधा संवाद
अमेठी में मुंशीगंज क्षेत्र के सरायखेमा गांव स्थित प्राचीन महावीरन धाम में रविवार को ग्रामीणों ने टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान भाजपा नेत्री राजकुमारी शांभवी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। राजकुमारी शांभवी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहते हैं और मन की बात के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं। इस अवसर पर सेक्टर बूथ शक्ति केंद्र संयोजक संजीव कुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष राम शंकर जैसवाल, बूथ अध्यक्ष राजीव कुमार, कमलापति यादव, कन्हैयालाल पाल, नंदलाल चौहान, महावीर मिश्र, मोनू, मनीराम, सुरेश, गिरिजा शंकर, राम बहादुर, आकाश, शत्रुहन, शांति और शिवपति सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User