GST विभाग ने लाखों का सामान पकड़ा:चेकिंग के दौरान छतरपुर से आ रही पिकअप से मिला इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन
हमीरपुर के मुस्करा में जीएसटी विभाग के सचल दल ने रविवार रात एक बजे चेकिंग के दौरान एक पिकअप लोडर को पकड़ा। यह वाहन बिना वैध दस्तावेजों के सामान ले जा रहा था। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, परचून, लोहे की चादर और बर्तनों समेत लाखों रुपये का सामान था। जरूरी दस्तावेज मांगे गए चालक मौके पर सामान से जुड़े कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद विभागीय टीम ने वाहन को मुस्करा थाने की पुलिस को सौंप दिया। जीएसटी विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर पूर्णिमा यादव ने बताया कि वाहन को थाने में खड़ा कराया गया है। संबंधित पक्ष से जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, वाहन में लदे सामान के बिल और टैक्स संबंधी दस्तावेजों की जांच हो रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि यह माल किसका है और आगे क्या कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)