घर के कमरे में महिला का शव मिला:स्वयं सहायता समूह में पैसे निकालने को लेकर हुआ था विवाद; दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई हुई थी
इटावा में बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर के कमरे में 30 वर्षीय मनीषा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा तो मनीषा दरवाजे के पास पड़ी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बढ़पुरा थाना क्षेत्र के बाहुरी गांव का है। स्वयं सहायता समूह में पैसे निकालने को लेकर हुआ था विवाद मनीषा के देवर पंकज के मुताबिक, उनकी भाभी शनिदेव स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। दो दिन पहले समूह में पैसे निकालने को लेकर मनीषा और पड़ोस में रहने वाली महिला बेबी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि समूह में फर्जी हस्ताक्षर करके पैसे निकालने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बेबी और मनीषा, दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी। देवर ने जताई अनहोनी की आशंका पंकज ने आशंका जताई कि उनकी भाभी के साथ कुछ गलत हुआ हो सकता है। हालांकि, अभी तक उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मनीषा की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)