कांग्रेस का पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी:1 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने का ऐलान

Oct 28, 2026 - 16:38
0
कांग्रेस का पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी:1 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने का ऐलान
चंदौली जिला मुख्यालय पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी के जरिए सत्ता में है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। आईसीसी प्रभारी सीताराम लांबा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने बताया कि 1 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। मार्च से पहले कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User