मिर्जापुर स्टेशन से यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन गिरफ्तार:आरोपियों से 7 मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण और 11 हजार रुपए मिले

Oct 28, 2026 - 16:54
0
मिर्जापुर स्टेशन से यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन गिरफ्तार:आरोपियों से 7 मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण और 11 हजार रुपए मिले
मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल, बैग और आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जीआरपी, आरपीएफ और प्रयागराज की विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई में बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सात मोबाइल, पीली धातु की एक चेन, सफेद धातु का एक ब्रेसलेट और 11 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों का सामान चोरी करने और आउटर पर ट्रेन से उतरते यात्रियों के बैग पर झपट्टा मारने की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन के फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों के पास हावड़ा इंड की ओर पीडब्ल्यूआई बिल्डिंग के समीप नीम के पेड़ के नीचे तीन संदिग्ध बैठे होने की सूचना मिली। जीआरपी की टीम ने आरपीएफ और प्रयागराज की विशेष टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुलेन्द्र उर्फ राज चौहान (27), निवासी धौरूपुर, थाना कोतवाली देहात; शुभम कुमार गुप्ता (19) और शिवम मंगल चौहान (26), निवासी ककरद, दीप नगर, थाना संत नगर, मिर्जापुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों का सामान चोरी करने और आउटर स्टेशनों पर ट्रेन से उतरते समय बैग झपटने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बरामद सामान के संबंध में जीआरपी मिर्जापुर में दर्ज विभिन्न मुकदमों में संबंधित धाराएं बढ़ाने की कार्रवाई की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। कार्रवाई में स्थानीय जीआरपी के थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक राममिलन यादव, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा सहित जीआरपी कर्मी, आरपीएफ के जवान और प्रयागराज की विशेष टीम शामिल रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User