ललितपुर में खेत पर बेहोश मिले अधेड़ की मौत:परिजनों ने सांप के डसने की आशंका जताई, 2 किमी दूर मिला था शव
ललितपुर जिले के बेसरा गांव में मंगलवार को खेत में बेहोश मिले 70 साल के किसान मनीराम पटेल की मौत हो गई। परिजनों ने सांप के डसने की आशंका जताई है। थाना जाखलौन के बेसरा गांव के रहने वाले मनीराम, बच्चू लाल के बेटे थे। वे मंगलवार सुबह 9 बजे गांव से दो किलोमीटर दूर शहजाद नदी किनारे स्थित खेत में सिंचाई करने गए थे। दोपहर 2 बजे ग्रामीणों ने उन्हें खेत में बेहोश पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें दोपहर 3 बजे मेडिकल कॉलेज ललितपुर ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीराम के भतीजे कैलाश नारायण पटेल ने सांप के डसने से मौत की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि मनीराम तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण मालूम चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)