साहिबाबाद में जनसमस्याओं पर बैठक:15 दिन में पेयजल आपूर्ति का आश्वासन, जलभराव से राहत दिलाएंगे पंपिंग सेट
गाजियाबाद में साहिबाबाद के श्याम पार्क मेन में जलभराव, पेयजल संकट और टूटी सड़कों की समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और वार्ड-60 के पार्षद सचिन डागर की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने की। बैठक में पार्षद ने गली नंबर-4 में 15 दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जीटी रोड की ग्रीन बेल्ट में पंपिंग सेट लगाने की योजना पर चर्चा हुई। नगर निगम के जलकल और निर्माण विभाग के अधिकारी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं का समाधान तलाशेंगे। बैठक में बताया गया कि तिकोना पार्क और रामलीला मैदान में कम्युनिटी सेंटर के टेंडर पास हो चुके हैं। दिवाली से पहले कॉलोनी में प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने की बात भी कही गई। बैठक का संचालन महासचिव संजीव गौड़ ने किया। इसमें आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)