घर में घुसकर महिला को पीटा:कपड़े फाड़े, बाल पकड़कर घसीटा भी, बचाने आए पिता पर भी हमला किया
प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र में मकान खाली कराने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि असलहे और लाठी-डंडों से लैस लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़कर बाल पकड़कर घसीटा। बीचबचाव करने पहुंचे उसके पिता की भी पिटाई की गई। पुलिस ने नामजद आरोपियों और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटर से काट दिया दरवाजा
सलोरी के चांदपुर निवासी पिता ने बताया, उनकी बेटी अतरसुइया स्थित अपने ससुराल में रहती है। आरोप है कि 4 नवंबर को प्रमोद सोनी उर्फ नकुल, प्रीति सोनी, सुरेश सोनी, प्रियंका सोनी, नेहा सोनी, अंकित वर्मा, अनिकेत वर्मा समेत करीब 100 लोग वहां पहुंचे। शिकायत में कहा गया है कि कई लोग काले कोट की वेशभूषा में थे। कमरे का दरवाजा बंद होने पर उसे कटर से काट दिया गया और घर में घुसकर सामान तोड़फोड़ कर फेंक दिया गया। मकान न खाली करने पर जान से मारने की धमकी
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, कपड़े फाड़ दिए गए और बाल पकड़कर घसीटा गया। बीचबचाव करने पहुंचे उसके पिता को भी पीटा गया। आरोपियों ने दो दिन के भीतर मकान खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। घटना के समय 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने 6 नवंबर को मिली तहरीर के आधार पर 7 नवंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया है। अतरसुइया पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)