हाथरस में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला:दो दिन से घर से था गायब, पत्नी से था विवाद
हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के सिखरा गांव में 32 वर्षीय पुष्पेंद्र तिवारी का शव गांव के बाहर आज रविवार की शाम 7:00 बजे के लगभग पेड़ पर लटका मिला। वह दो दिन से घर से गायब था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। पुष्पेंद्र, राजेंद्र प्रसाद का बेटा था। वह नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करता था और 4 नवंबर को गांव लौटा था। परिवार के मुताबिक, उसकी शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र का पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी करीब आठ महीने से मायके में रह रही थी। दो दिन पहले पुष्पेंद्र घर से चला गया था। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शाम करीब 7 बजे गांव के बाहर मरघट के पास एक पेड़ पर उसका शव मिला। परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)