कासगंज में दीपावली पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजे घर:ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों ने मनाया त्योहार, आतिशबाजी की धूम
कासगंज शहर में रविवार को दीपावली मनाई गई। शहर के बाजारों और गली-मोहल्लों में सजावट की गई। दुकानें और मकान रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजे नजर आए। शाम होते ही लाइटों से शहर रोशन हो गया। लोगों ने घरों में दीप जलाए और रंगोली बनाई। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की। बच्चे, युवा और बुजुर्ग आतिशबाजी करते दिखे। पटाखों की आवाज सुनाई देती रही और आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से भर गया। कई जगह लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)