अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज:ईशान किशन दो स्थान फिसले, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहाना दूसरे नंबर पर आए
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शतक जमाने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ताजा ICC रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले सप्ताह तक टॉप पर रहे एक अन्य भारतीय ईशान किशन दो स्थान फिसल कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहाज नंबर-2 पर हैं। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा भी टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हैं। अय्यर को पांच स्थान का नुकसान हुआ है। वहीं, तिलक वर्मा ने पिछले सप्ताह की रैंकिंग बरकरार रखी है। अक्षर पटेल फिसले, टॉप-10 में कोई भारतीय गेंदबाज नहीं टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया है। अक्षर पटेल एक स्थान फिसलकर 11वें नंबर पर आ गए हैं। अर्शदीप सिंह 15वें और जसप्रीत बुमराह 27वें स्थान पर हैं। अक्षर और अर्शदीप न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में खेल रहे हैं। बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है। अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा दूसरे और इंग्लैंड के राशिद खान तीसरे स्थान पर हैं। खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)