ट्रैक्टर की टक्कर से एक बच्चे की मौत:झांसी में साइकिल सवार दो बच्चे घायल; अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
झांसी के जनकपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार दो बच्चे घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय 10 वर्षीय गौरव अहिरवार की मौत हो गई। 11 वर्षीय अमन अहिरवार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना बुधवार, 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:40 बजे रक्सा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, रक्सा की आदिवासी कॉलोनी में रहने वाले विजय अहिरवार का बेटा अमन और खुशीराम अहिरवार का बेटा गौरव, प्राइमरी स्कूल जनकपुर से हवा भरने वाला पंप लेने घर लौट रहे थे। दोनों बच्चे स्कूल के गेट से बाहर निकले, तभी रक्सा की तरफ से आ रहे सोनालिका ट्रैक्टर (नंबर UP93CJ2280) ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। शिकायत में चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया गया है। परिजन और रक्सा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। अमन का इलाज जिला अस्पताल झांसी में चल रहा है। गौरव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक विशाल राजपूत मामले की जांच कर रहे हैं और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)